
जशपुर (बगीचा)। जशपुर जिले के बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने नन्हे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में राजीव रंजन मिश्रा, डॉ. सुनील लकड़ा, सुभाषचंद शर्मा, तुलेश्वर यादव एवं दिनेश्वर पैंकरा,देवसाय राम भगत BTO सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी बूथों एवं निर्धारित केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही घर-घर जाकर भी ऐसे बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।
