ब्रेकिंग जशपुर – अस्पताल की अव्यवस्था और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बगीचा के नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

(28 जून 2026) जशपुर जिले का बगीचा नगर क्षेत्र के नागरिकों ने अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन जारी किया है। ज्ञापन के अनुसार, 18 जून 2026 की रात लगभग 10:15 बजे बगीचा निवासी निस्चय जायसवाल के पुत्र घायल बच्चे को कान में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि उस समय डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और बाद में आए चिकित्सक द्वारा उचित उपचार नहीं किए जाने के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ गई।

ज्ञापन में बताया गया है कि इस मामले को लेकर नागरिकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि दोषी डॉक्टरों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाए गए, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

नागरिकों ने प्रशासन को 5 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं हुई, तो 4 जुलाई 2026 को नगर बंद एवं अस्पताल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन पर क्षेत्र के कई नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

-->