जशपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शेखरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पत्थलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
