बगीचा में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन

बगीचा 24 जून / समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बगीचा में आज दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी (Unique Disability ID) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित हुए। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

जनपद सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। शिविर के दौरान हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

-->