ब्रेकिंग जशपुर – कुनकुरी में दर्दनाक सड़क हादसा ईको कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग घायल, घायलों का होलीक्रॉस अस्पताल में चल रहा उपचार, कुनकुरी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल।में

जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी हादसे में तीन स्कूटी लोग घायल हो गया. जिसमें 2 की हालत गंभीर और एक को सामान्य चोट लगी है घटना एन.एच. 43 पर कृषि महाविद्यालय के सामने की बताई जा रही है.

दरअसल यह सड़क दुर्घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है. जिसमें नारायणपुर के बरडांड से स्कूटी में एक बच्ची सहित तीन लोग सवार होकर कुनकुरी के फ़रसाकानी जा रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से ईको स्पोर्ट कार बंदरचूवाँ की ओर से जशपुर जा रहा था, वहीं ईको स्पोर्ट कार चालक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दिया.इस घटना में एक महिला सुनीता एक्का / पति रविन्द्र एक्का का दाहिना पैर टूटा है और लड़की प्राची एक्का को कमर में गंभीर चोटे आई है दोनों की हालत गंभीर है, वहीं एक और महिला अनुरूमा एक्का / पति राजेश एक्का की हालत ठीक बताई जा रही है मामूली चोटें आई है।

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाने कुनकुरी से सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी एवं आरक्षक जितेंद्र गुप्ता तत्काल घटना स्थल मौके पर पहुंचे, जहां चीख पुकार पर लोगों का काफी जमावड़ा लगा था लेकिन कोई भी घायलों को हाथ नहीं लगाया, वहीं कुनकुरी थाना के आरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित परिवार के घायलो को उठाकर 108 संजीवनी एंबुलेंस वाहन से तत्काल कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है.

घटना इतनी भयानक थी कि कुनकुरी द्वारा ईको स्पोर्ट कार के परखच्चे उड़ गया हैं. ईको कार को थाना लाने में पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा तब कहि जाकर कार क्रेन से कुनकुरी थाना में लाया गया।

-->