जीवनभर छात्रों का भविष्य संवारा, विदाई में नम हुईं आंखें,सम्मान के साथ विदाई, दो शिक्षकों को मिला पीपीओ; समारोह में छलके जज़्बात

जशपुर जिले का बगीचा विकासखंड शिक्षा विभाग के सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए दो वरिष्ठ शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कालिया के प्रधान पाठक अमृत राम खलखो तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिहारडांड़ के शिक्षक (एलबी) नारायण यादव को उनके लंबे सेवाकाल के बाद सम्मानपूर्वक पीपीओ प्रदान किया गया।

विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो उठा। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों शिक्षकों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव होते हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहता है। उन्होंने दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल और सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप टोप्पो, लेखाकार शैलेश अम्बस्ट, प्रधान लिपिक अमृत किस्पोट्टा, तिलक श्रीवास, मनोज बाखला, एमआईएस समन्वयक ममता शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

-->