ब्रेकिंग जशपुर – तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत, दो युवक गंभीर घायल…

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के स्टेट हाईवे लावाकेरा–लैलूंगा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खुटसेरा स्थित नमकीन फैक्ट्री के पास पैदल जा रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक और उसके पीछे बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कोतबा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

-->