छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे है जहां सीएम साय के गृह निवास में रामनवमी के अवसर पर बगिया में आयोजित चार दिवसीय अखंड महायज्ञ पूजा में हर वर्ष की भांति शामिल हुए एवं अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की है साथ ही मां दुर्गा जी का आशीर्वाद लिया
सीएम ने कहा कि इस महायज्ञ का पूजा बाइट 25 वर्षों से चला आ रहा है इस महायज्ञ में दूर दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और पूजा अर्चना करते हैं
सीएम साय ने कहा कि इस बार बहुत व्यस्तता के कारण इस बार उनके भाई और बहू पूजा में बैठे है इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश वासियों को चैत्र रामनवमी की बधाई भी दी है।
