ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा में मधुमक्खी ने मचाया उत्पाद,राह चल रहे ग्रामीण पर बोला हमला,गम्भीर हालात में अस्पताल भर्ती

बगीचा PWD रेस्ट हाउस के सामने मधुमक्खियों में आज राह चल रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, मधुमक्खी के हमले में बुजुर्ग बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और घंटो तक मधुमक्खी हमला करते रहे। जान जोखिम में डालकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने बुजुर्ग को कम्बल ओढ़ाकर मधुमक्खी के हमले से बचाया और अस्पताल पहुंचाया जहां बुजुर्ग का उपचार जारी है।

बगीचा नगर में सार्वजनिक जगहों, स्कूल, अस्पताल के आसपास मधुमक्खी के दर्जनों छत्ते लगे है, गर्मी का मौसम शुरू होते ही मधुमक्खी हमलावर हो जाते है। इस बात की जानकारी कई बार स्थानीय लोगो ने बगीचा वन परिक्षेत्राधिकारी को दी उसके बावजूद विभाग ने आजतक छत्तों को हटाने का पहल शुरू नही किया, जिसका खामियाजा आज देखने को मिला और राज चल रहे एक बुर्जुग को उठाना पड़ा। अब नगर के लोगो मे वन विभाग को लेकर कॉफी आक्रोश देखा जा रहा है।

-->