जशपुर – भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बगीचा से उपाध्यक्ष बने तपेश्वर यादव…

भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नई मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी की है। ये नियुक्ति जिला अध्यक्ष बड़ाईक अनूप नारायण सिंह के अनुशंसा से व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक के सहमति से की गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्राभारी व सदस्य के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बगीचा से तपेश्वर यादव सहित 4 लोगो को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तपेश्वर यादव को बगीचा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए तपेश्वर यादव ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा मि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

-->