बगीचा – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बगीचा में मनाया गया, अतिथियों के हाथों लखपति दीदियों पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर की महिलाओं की ताकत, उपलब्धियों, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। चाहे वह घर हो, समाज हो या कार्यक्षेत्र, महिलाएं हर जगह अपनी मेहनत, हिम्मत और प्रतिभा से बदलाव ला रही हैं। इस खास मौके पर लोग विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर आज बगीचा के आजीविका मिशन भवन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्यातिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता शामिल हुए। महिला समूह की अध्यक्ष संध्या गुप्ता, महिला बाल विकास के सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समाज मे घर चलाने की जिम्मेदारी के साथ साथ अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली महिलाएं भी उपस्थित रही। आजीविका मिशन के तहत जुड़कर बगीचा क्षेत्र की चार महिलाएं जो मशरूम, सिलाई, किराना दुकान संचालित कर अपने घर को आर्थिक मजबूती दी है उन महिलाओं को मुख्यातिथि के हाथों पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे मानव समाज के लिए महिलाएं रीढ़ की हड्डी है। महिलाएं घर मे अपनी जिम्मेदारी तो बखूबी निभा ही रही है उसके साथ साथ समाज मे भी बराबर की भागीदारी निभा रहे है, आज पुरूष के साथ साथ कंधे से कंधे मिला कर हर क्षेत्र में काम कर रही है और समाज के निर्माण में उपस्थित दर्ज करा रही है। इस अवसर पर मैं सभी मातृ शक्ति को इस मंच के माध्यम से प्रणाम करता हूं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष होने के नाते मैं आप लोगो को भरोसा दिलाता हूं कि आप लोगो को आगे बढ़ाने में हम निःस्वार्थ रूप से सहयोग करेंगे।

जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। आप लोगो को एक हजार का महतारी वंदन योजना तो मिल ही रहा है साथ साथ आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी बनाने लोन देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। अभी सरकार ने जन्म लेने वाली बिटिया के नाम पर रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये सहायता राशि देगी। ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

-->