छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मशार कर देने का मामला सामने आया है। नाटक कार्यक्रम देख कर घर लौट रही इन नाबालिक बच्ची के साथ बदमाशों ने सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने उसका गला घोंटकर जंगल मे मरा समझ कर फेंक दिया था। घटना जिले के बागबहार थाना की बताई जा रही है।
घटना के बाद किस्मत से वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जंगल मे पड़ी बेहोश नाबालिक लड़की के ऊपर पड़ी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए उसे नजदीक के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की स्थिति नाजुक देखते हुए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ उसका उपचार जारी है।
