ब्रेकिंग जशपुर – तेज रफ्तार का कहर,सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को पिकप वाहन ने कुचलकर हुआ फरार…

नेशनल हाइवे 43 में आज सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों पर तेज रफ्तार पिकप वाहन कुचलकर फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो व्यक्ति ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया वही एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे तीन लोग जशपुर गम्हरिया नेशनल हाइवे पर मॉर्निंग वॉक पर निलके थे उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने वाक कर रहे तीन लोगों को कुचलकर मौके से फरार हो गया। इस सड़क दुर्घटना में 2 की मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवक को मामूली चोट आई है। जिसने पिकप वाहन को देख नाली में कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद पिकप वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना स्थल पहुंच जांच में जुटी हुई है आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर पिकप वाहन की पहचान में जुटी है। ताकि पिकप चालक की पहचान हो सके।

-->