जशपुर जिले में तेज रफ़्तार की कहर ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। मृतक आशिक रजा झारखंड का रहने वाला था जो बगीचा थाना क्षेत्र में जेसीबी ड्राइवर का काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के पतरापारा गांव में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने सुबह करीब 8 बजे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान आशिक रजा नामक युवक के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला था और बगीचा थाना क्षेत्र के कुरडेग गांव जेसीबी मशीन चलाता था।
बगीचा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना बाइक मोड़ में अनियंत्रित होने से बाइक सवार सड़क के नीचे गढ्ढे में गिर गया जिससे बाइक सवार युवक की मौके ओर ही मौत हो गई है, अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारण का पता चल पाएगा।
