बगीचा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण….

बगीचा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा का अनावरण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस तारतम्य में आज बगीचा राजस्व न्यायालय के सामने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेता गण एवं अधिवक्ताओं की उपस्थिति में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी का प्रतिमा का अनावरण हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाओं की आपूर्ति और जनविश्वास की पुनर्स्थापना के प्रयास लगातार जारी हैं। यह यात्रा अटलजी के विचारों, आदर्शों और प्रेरणा से ऊर्जा प्राप्त करती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों—ईमानदारी, संवेदनशीलता, संवाद और समावेशी विकास—को अपने जीवन और कार्य में अपनाएँ तथा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया।

वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने कहा कि अटलजी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की। उनका समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज भी हमारी शासन-नीति का केंद्रीय आधार है। यही भावना छत्तीसगढ़ सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम, योजना और निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी ,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना बरला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, जी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम , उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षदगण व भाजपा मंडल महामंत्री राजकिशोर जायसवाल मण्डल महामंत्री पवन सिंह जी केशव यादव जी पार्षद चौहान जी,रामनिवास गुप्ता, संतोषी नागेश, भूलन राम गुड्डू मिश्रा कुँवर यादव,पंकज जैन, सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

-->