रोबिट गुप्ता बलरामपुर – जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में साइकिल वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला ग्राम पंचायत चाकी का है, जहाँ 03 दिसंबर को हाई स्कूल परिसर में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से स्कूली बच्चियों को सायकल वितरण करवाना है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, उपसरपंच सहित पंचायत के अधिकांश जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच को इस कार्यक्रम का आमंत्रण नही मिला जिसके चलते सरपंच शामिल नही सकी। जनता द्वारा चुने हुए महिला जनप्रतिधि को आमंत्रण नही मिलने से अब पंचायत में असंतोष की स्थिति बन गई है।
ग्राम पंचायत चाकी में आयोजित इस सरकारी साइकिल वितरण कार्यक्रम में दर्जनों छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। मंच पर जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी दिखी, लेकिन सरपंच की अनुपस्थिति अब सवालों को जन्म दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच को सभा से दूर रखना पारदर्शिता पर सवाल उठाता है, वहीं पंचायत के कुछ सदस्यों ने इसे शिष्टाचार का उल्लंघन बताया है।
इस कार्यक्रम की जारी हुई तस्वीरों सोशल मीडिया में तेजी से हो रहे वायरल जिसमें सभी जनप्रतिनिधि साफ नज़र आ रहे हैं, लेकिन सबसे अहम पद होने के बावजूद ग्राम पंचायत के सरपंच अनीता सिंह ही फोटो में कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इसी को लेकर अब सवाल और विवाद दोनों गहराते जा रहे हैं।
सरपंच ने क्या कहा जानिए
जब इस मामले में ग्राम पंचायत सरपंच अनीता सिंह से बात हुई तो सरपंच ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी, इसी कारण मैं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाई जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप मै फोटो वायरल होने के बाद जानकारी मिली की 3 तारीख को चाकी हाई स्कूल में साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था
फिलहाल, मामला गरमाया हुआ है और सरपंच की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भी नाराज़गी देखी जा रही है
