
जशपुर जिले में किसानों के धान का रकबा घटाए जाने और पंजीयन का समय बढ़ाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने कांसाबेल में किसान आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली कांसाबेल बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुँची जहां कांग्रेसियों ने किसानों के साथ तहसील कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को हो रही परेशानी को लेकर आज एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि किसानों को धान बेचने में आ रही परेशानियों का निराकरण करने पंजीयन की तिथि बढ़ाया जाए। नही तो आज यह रैली कांसाबेल से शुरू हुई है जल्द किसानों का सही रकबा एग्रिस्टिक में सुधार नही सुधार किया गया और किसानों के समस्याओं को नही सुधारा गया तो हम पूरे किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। सरकार को किसानों के खून पसीने की उपज का एक एक दाना धान खरीदना पड़ेगा। नही तो पूरे प्रदेश में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन रैली कर सरकार का विरोध किया।

जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने कहा आज हम कांसाबेल में किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिए है। समस्या में सुधार नही हुआ तो हम किसानों के लिये सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।
कांग्रेस पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदना ही नही चाहती। इनकी नियत किसानों के प्रति साफ रहती तो आज किसानों को सड़क पर उतरना नही पड़ता। कांग्रेस पार्टी आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को चेताना चाहती है अगर 4 दिवस के भीतर किसानों को आ रही रकबा पंजीयन सहित विभिन्न समस्याएं ठीक नही हुई तो हम पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री आरती सिंह,नगर पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष विनयशील ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मार्शल एक्का,रत्ना पैकरा,आशिका कुजूर,ज़िला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,अजीत साय ,सुरेश अग्रवाल ,मनोज तिवारी ,हंसराज अग्रवाल ,नीरज पारिक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह भाटिया,पुर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्च रवि शर्मा ,पूर्ब युवा कांग्रेस काँसाबेल अध्यक्ष मयंक शर्मा,दिनेश राय ,मुकेश गुप्ता,संजय पाठक,अभिमन्यु चौहान,हर्ष विजय खाखा ,विजय यादव,रज्जु भाटिया,अंकित गोयल,रंजित यादव,एवं अनेक कांग्रेस कार्यकता गण…
