ब्रेकिंग न्यूज – नगर पंचायत बगीचा को साय सरकार ने दी करोड़ो की सौगात,बहुप्रतीक्षित मांग गौरव पथ निर्माण को मिली मंजूरी।

बगीचा नगर के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय में करोड़ो की दी सौगात, साय सरकार ने 1279.77 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गौरव पथ निर्माण को मंजूरी दी है। इसके तहत तहसील चौक बगीचा से हाईस्कूल चौक बगीचा तक आधुनिक सड़क का निर्माण किया जायेगा। गौरव पथ की मंजूरी पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद गण सहित नगर वासियों ने सीएम साय, नगरीय निकाय मंत्री और जशपुर विधायक का जताया आभार।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने कहा कि गौरव पथ नगर की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देगा।इसके साथ नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था होगी।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गौरव पथ का निर्माण से नगर की नई पहचान बनेगी। यह केवल सड़क नही, बल्कि नगर विकास, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का प्रतीक बनेगा। गौरव पथ निर्माण के तहत तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक आधुनिक सड़क,डिवाइडर, दोनो ओर नाले पाथवे और आधुनिक स्ट्रीट लाईटिंग सिस्टम लगाए जायेंगे। गौरव पथ की मंजूरी मिलते ही श्री शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, जशपुर विधायक रायमुनी का हृदय से आभार जताया है।

-->