ब्रेकिंग न्यूज – नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और प्रताड़ना का आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल….

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना के आरोपी निजी स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बगीचा थाना क्षेत्र के निजी स्कूल गोवासी में एक 9वी कक्षा की छात्रा ने आरोपी प्रिंसिपल के छेड़छाड़ और प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थीं।जिस पर आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध बगीचा थाने में छेड़छाड़, मानसिक प्रताड़ना, पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि उक्त सुसाइड घटना में नाबालिक बच्ची ने बहुत ही मार्मिक तरह की बात लिखी थी। प्रिंसिपल के कुकृत्यों को बहुत ही विस्तार से लिखा है। मृत बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी प्रिंसिपल उसके साथ साथ अन्य लड़कियों को भी गंदी नियत के साथ बैड टच करता था। उसके द्वारा मना करने पर घटना दिनांक को स्कूल से निकालने एवं उसकी माँ को बदनाम करने का धमकी दिया था। जिससे आहत होकर बच्ची ने स्कूल प्रांगण के निजी छात्रावास में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। हम अभी और तथ्यों की जांच कर रहे है ताकि पीड़िता को उचित न्याय मिल सके।

-->