कांसाबेल – आज ब्लॉक कांग्रेस कांसाबेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर किया नमन

कांसाबेल – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांसाबेल द्वारा आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि को आज भी देश याद करता है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मारसेल एक्का , मुकेश गुप्ता, जिला सचिव हंसराज अग्रवाल, मयंक शर्मा ,सचिन तिर्की , दिनेश राय , सदाशिव यादव , महेंद्रो यादव,बीसी लकड़ा, सुदीप मिंज, लक्ष्मी तिर्की, अमृत तिर्की , रिमिश तिर्की , लीलापत यादव व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे ।

-->