अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। नई समिति में छत्तीसगढ़ से 8 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। खास बात यह है कि इनमें बीते 8 महीनों से जेल में बंद विधायक कवासी लखमा का भी नाम शामिल किया गया है।

AICC द्वारा गठित इस सलाहकार परिषद में दीपक बैज, फूलो देवी नेताम, मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, कई बार विधायक रहे रामपुकार सिंह, खेल साय और कवासी लखमा शामिल हैं।

जशपुर जिले से कई बार के विधायक रहे सीनियर लीडर रामपुकार सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर जगह मिलने से कार्यकर्ताओ में खुशी का लहर है। कांग्रेस पार्टी के जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता सोशल मीडिया औऱ अन्य प्लेटफार्म में लगातार बधाई दे रहे है।
