
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के फरसाबहार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए जनपद पंचायत मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।
इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव,बीजेपी जिलाध्यक्ष भरत सिंह,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
