
बगीचा – दीपावली के पावन अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुचीता गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामों और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा परिवार के बीच पहुँचकर बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटी और उत्सव का रंग और भी जीवंत बनाया।
दरअसल आज के इस चकाचौंध में लोग एक दूसरे के दुःख दर्द को साझा करने कम लोग ही देखने को मिलते है। उन्ही में एक बगीचा जनपद के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सपत्नीक बिरोहर ग्राम शिवरीनारायण, पहाड़ी कोरवा ग्राम चूल्हापानी और पतराटोली में बिरहोर और पहाड़ी कोरवा बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। जब उपाध्यक्ष पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुंचे तो वहां के बच्चों के नन्हे मायूस चेहरे फटाखे और मिठाईयां देखकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान की रौनक ला दी और ग्रामीणों के दिलों में भी उत्सव की रोशनी भर दी।
अरविन्द गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “यही असली दीपावली है—जब खुशियाँ किसी के चेहरे पर रौशनी बनकर चमकें। हमारा प्रयास है कि हर कोने तक खुशियों की रौशनी पहुँचे और हर दिल को छू जाए।”
स्थानीय लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे और बच्चों की खुशियों में शामिल होकर दीपावली को और भी खास बनाया। इस प्रकार के सामुदायिक प्रयास न केवल बच्चों की मुस्कान बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।
इस दीपावली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची रौशनी वही है, जो किसी के चेहरे पर खुशी बनकर चमके।
