बगीचा – बगीचा बस स्टैंड में मनाया गया शहिद दिवस,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक हुए शामिल।

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले के बगीचा बस स्टैंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों आम नागरिक एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में पुलिस के शहीद जवानों को पारंपरिक ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर देश की सुरक्षा में वीरगति को प्राप्त जवानों को कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रादांजली अर्पित किया गया।

थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि हमारे देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले शाहिद जवानों को आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर बस स्टैंड में श्रादांजली दिया गया।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, शंकर गुप्ता वरिष्ठ नागरिक,एडवोकेट जफीर चिश्ती, मिथलेश यादव,प्रकाश जैन,उमा ठाकुर, कौशल शर्मा, नितिन गर्ग, गुडडू मिश्रा, गौतम शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

-->