ब्रेकिंग जशपुर – मामूली बात से आहत होकर नाबालिक युवक 100 फुट चट्टान के पेड़ पर आत्महत्या करने चढ़ा,घन्टो मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे उतरा।

बगीचा – शराब के नशे में 17 वार्षिय नाबालिक ने आत्महत्या का किया प्रयास,,अपने दोस्तों के साथ विवाद के बाद चढ़ा था आत्महत्या करने,,100 फिट उच्चे चट्टान के ऊपर पेड़ में चढ़ा नाबालिक युवक,,स्थानीय और पुलिस प्रशासन को करना पड़ा घन्टो मशक्कत,,कॉफी समझाने के बाद उतरा पेड़ के नीचे,,
Sdop दिलीप कोसले ने नाबालिक बच्चे को समझा बुझाकर परिजनों को सौंपा,,बगीचा थाना क्षेत्र के झांपीदरहा का मामला।

दरअसल आज शाम करीब 4 बजे एक नाबालिक युवक ने शराब के नशे में आत्हत्या करने के उद्देश्य से 100 फुट के चट्टान के ऊपर पेड़ पर चढ़ गया। जब लोगो ने युवक को पेड़ पर चढ़े देखा तो इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी, सूचना मिलते ही बगीचा sdop अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिक युवक को पेड़ से नीचे उतारने के लिए लगातार युवक समझाते रहे। अंत मे घन्टो मशक्कत के बाद युवक पेड़ से निचे उतरने के लिए राजी हो गया। उसके बाद युवक को समझाइश देकर परिजनों को उसके घर पहुंचकर सौंप दिया।

नाबालिक युवक का कहना था कि उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पिया उसके बाद किसी बात पर आपस मे झगड़ा हो गया झगड़ा के दौरान पीड़ित नाबालिक को उसके दोस्तों ने दो तीन थप्पड़ जड़ दिया। जिससे आहत होकर पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

-->