ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा में पागल कुत्तों का आतंक,दो मासूम बच्चों को कुत्ते ने काटकर किया घायल, बगीचा अस्पताल में चल रहा उपचार।

जशपुर जिले का बगीचा में आज सुबह सुबह एक पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों को काट लिया। कुत्ते के काटने से दोनो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में दोनो बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों की स्थिति नाजुक देख अम्बिकापुर रेफर किया गया।


आज सुबह करीब 9 बजे बगीचा नगर पंचायत के कुरुमकेला में मोहल्ले में खेल रहे दो मासूम बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से दोनो बच्चे लहूलुहान हो गए जिनको परिजनों ने तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख गम्भीर हालात में अम्बिकापुर रैफर किया गया।

वहीं बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था देखने को मिली। सुबह डॉक्टरों की पहुंचने का समय 9 बजे है लेकिन यहां डॉक्टर्स 9:30 तक नही पहुंचे थे। जब दोनो मासूम बच्चों का उपचार चल रहा था तो उस समय एक डॉक्टर और कम्पाउडर भरत सिंह ही उपस्थित मिले।

-->