अम्बिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र में बगीचा के किसानों का क्षेत्र भ्रमण।

अम्बिकापुर। सृजन संस्था बगीचा के माध्यम से तथा HDFC बैंक के CSR के तहत परिवर्तन प्रोग्राम के अंतर्गत 53 किसानों का फॉर्म क्षेत्र भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), अम्बिकापुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, जैविक खेती तथा देशी बीजों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने जैविक खेती के महत्व और उसकी उपयोगिता पर किसानों को मार्गदर्शन दिया। वहीं वैज्ञानिक श्री सूर्य कुमार गुप्ता ने देशी बीजों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। श्री वीरेंद्र कुमार ने किसानों को घर पर बनने वाली जैविक दवाइयों और खाद की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. बिंदिया पैकरा ने किसानों को फार्म पर विभिन्न मॉडल एवं प्रबंधन की जानकारी दी।

इस भ्रमण से किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा पाई और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में सृजन संस्था संस्था प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

-->