बिग ब्रेकिंग जशपुर – हिट एंड रन का मामला,गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पिकप वाहन ने रौंदा,हादसे में 2 दर्जन से अधिक घायल वही तीन लोगों की मौत।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85?

बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने श्रद्धालुओं पर पिकप चढ़ा दिया. घटना लगभग रात 11 बजे की बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 30 लोग घायल हो गए वहीं 2 पुरुष व एक महिला समेत 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत देर रात घटना स्थल पर पहुंच घायलों को उचित उपचार एवं मृतकों के परिवार से मिल इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

-->