मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अभिनव पहल पर जशपुर में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर जून माह में रवाना किए है। इस यात्रा का उद्देश्य मानव-हाथी द्वंद को रोकना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। गजरथ यात्रा राज्य भर के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी, जहां लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उसी कार्यक्रम के तहत आज बगीचा वन परिक्षेत्र के सामरवार गांव में वन विभाग की टीम गजरथ के साथ श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय पहुंचकर एन एस एस और रेड क्रॉस के छात्र छात्राओं को मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के लिए विस्तार से बताया गया उन्होंने आगे कहा कि हमे जनसहभागिता और जागरूकता की जरूरत है। साथ ही इस यात्रा के माध्यम से लोगों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण कदम बनेगी।
साथ ही निरन्तर वनवासी क्षेत्र के संस्कृत के छात्र छात्राओं को गुणात्मक विकास हेतु रायपुर से पधारे प्रान्तीय बौद्धिक सास्कृतिक प्रमुख श्रीविश्वनाथं बोगी जी के मानचित्रों स्लाइडर सिस्टम चलचित्र प्रदर्शन से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया सम्पूर्ण दो दिवसीय कार्य क्रम के आयोजन संचालन में महाविद्यालय के रासेयो रेड क्रॉस के स्वयं से वको। प्रोफेसर विद्यासागर उपाध्याय प्रोफेसर चतुर्वेदी श्री चमरसायपैकरा श्री रुचि यदुवंशी श्री पीताम्बर यादव प्राचार्य उच्च तर मा। विद्यालय। एवं कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर त्रिपाठी जी के नेतृत्व में हर्ष उल्लास के साथ बौद्धिक सम्पन्न ।

