जशपुर जिले में आफत की बारिश तीन दिन से लगातार भारी बारिश का प्रकोप,बगीचा -पंडरापाठ में भू-स्खलन।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन दिन से लगातार भारी बारिश का प्रकोप से बगीचा -पंडरापाठ में भू-स्खलन से स्थानीय प्रशासन ने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।
बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने आज बताया कि बगीचा से रौनी के बीच में मुख्य सड़क पर बड़ी बड़ी दरार आ गई हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस क्षेत्र में पुलिस तैनात कर वाहनों की आवाजाही अब रजपुरी जलप्रपात वाले मार्ग से कामारिमा से शुरू करा दी गई है।
बगीचा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सड़क पर बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है।

इधर जनपद सीईओ विनोद सिंह ने भी भू-स्खलन की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगातार संपर्क स्थापित किया गया है।

बगीचा में इस प्राकृतिक विपदा के बाद जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने भी आवश्यक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल बारिश का लगातार प्रकोप को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है।

-->