
जशपुर – पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत आज जशपुर के दरबारी टोली पहुंच कर वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश पाण्डेय की माता स्व. श्रीमती शांति देवी पाण्डेय जी निधन पश्चात आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनके साथ जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, पूर्व पार्षद बिश्शु शर्मा, रम्मू शर्मा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता रोशन प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों ने स्व.श्रीमती पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा परिवार के सदस्यों को ढ़ाढस दिया।
पिछले दिनों श्रीमती शांति पाण्डेय जी का काशी में असामयिक निधन हो गया था। उनके परिवार जनों ने माता जी हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था।
अधिवक्ता राम प्रकाश पाण्डेय जी के परिवारजन तथा मित्रों ने आज उनके निवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
दिग्गज आदिवासी नेता गणेश राम भगत ने ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।
