जशपुर – बगीचा में पहाड़ी कोरवा परिवार को मिला छत्तीसगढ़ शासन की श्रद्धांजलि योजना का लाभ।

जशपुर जिले का बगीचा नगर पंचायत में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा परिवार को मिला छत्तीसगढ़ शासन की श्रद्धाजंलि योजना का लाभ.पार्षद राजकिशोर जायसवाल के हाथों  मृतक खाडू राम के परिवार को दिया गया 2000 नगद राशि। इस दौरान सीएमओ क्षितिज सिंह मौजूद रहे।

नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद राजकिशोर जायसवाल ने जानकारी दी कि श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना सूची के आधार पर पात्रता तय की जाती है। योजना के तहत मृतक परिजन के आश्रितों को ग्राम पंचायत द्वारा रुपये दो हजार (₹2000) की आर्थिक सहायता तात्कालिक रूप से दी जाती है।

श्रद्धांजलि योजना क्या है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने हेतु संचालित श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियो को तात्कालिक 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती हैं। यह सहायता ऐसे परिवारों को दी जाती है जिनके मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु 18 से 50 वर्ष की आयु के बीच अचानक हो जाती है। यह योजना शासन की संवेदनशील नीतियों का सशक्त उदाहरण है, जो जनहित में त्वरित राहत सुनिश्चित करती है।

-->