ब्रेकिंग न्यूज – छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर आया धर्मांतरण का मामला,हिन्दू संगठन ने थाने पहुँचकर दर्ज कराया शिकायत…


बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है आरोप है की असहाय लोगो को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने दबाव बनाया जा रहा है।शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और पटवारी के माध्यम से कार्रवाई करते हुए उस घर को सील कर दिया है।दरअसल मामले मे सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि वार्ड नंबर 10 प्रगति नगर के रहने वाले सागर सिंह ठाकुर ने थाने में धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई है सागर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त को सुबह 09ः00 बजे प्रगति नगर गली नंबर 2 प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में किरायेदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास,दामाद पवन श्रीवास अपने अन्य साथी मुकेश हथठेल, एनी रोज के साथ मिलकर मोहल्ले के रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दू धर्म के नव युवतियों को बहला-फुसलाकर प्रलोभन देते हुए दबाव बनाकर धर्मांतरण किया जा रहा है प्रार्थना सभा का आयोजन कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।शिकायत के बाद उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं अपराध क्रमाकं 413/2025 धारा 299, 353(1)(सी) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

-->