जशपुर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विनोद कुमार पैंकरा को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं की पुष्टि के बाद पद से हटा दिया गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, पैंकरा के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर 30 जून 2025 को स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
कलेक्टर के ताजा आदेश में वेदानन्द आर्य, प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पत्थलगांव को नए BEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, विनोद कुमार पैंकरा को उनके मूल पद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) जशपुर में व्याख्याता के रूप में भेजा गया है।
