रोबिट गुप्ता – छत्तीसगढ़ के इस ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाडीह (पतराटोली) में गाय की क्रूरता पूर्वक हत्या करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत की गई है।
बलरामपुर जिले का शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि गाँव में कुछ लोगों ने एक गाय को बेरहमी से मार दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भाग खड़े हुए।
पुलिस ने घटना स्थल से गाय के मांस के अवशेष, टंगिया, छुरा, बाल्टी और अन्य वस्तुएँ जब्त कीं बाद में पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
