
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र के झिंक्की गांव में हाथियों ने जमकर उत्पाद मचाया है.इस दौरान चार हाथी के दल ने आईटीआई कॉलेज बगीचा के मेन गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और पास के एक घर को तोड़ते हुए घर मे रखे अनाज को भी चट कर गया.साथ ही किसानों के फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है।जिससे ग्रामीण भयभीत है और रतजगा करने को मजबूर है।
बगीचा रेंजर अशोक सिंह ने बताया कि चार हाथी का दल झिंकि गांव में मौजद है जहां वन विभाग का अमला मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों की हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है.
