जशपुरनगर / छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जिले के 48 प्राचीन व जनआस्था से जुड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जारी आदेश में मंदिरों के विकास, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से न केवल धार्मिक आस्था के केंद्रों को नवजीवन मिलेगा, बल्कि यह योजना स्थानीय रोजगार, पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त बनाएगी। गाँव-गाँव में बसे श्रद्धा स्थल अब शासन की योजना से भव्य और सुव्यवस्थित रूप में पुनर्निर्मित होंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने जिले के विभिन्न मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति दी है– जिसमे बगीचा का श्री जगन्नाथ मंदिर रायकेरा के जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख 80 हजार रुपए की लागत से मंदिरों का विकास,संरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
स्वीकृति की जानकारी मिलते ही रायकेरा ग्राम और मंदिर समिति के पुजारियों, समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताया और कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के सांस्कृतिक गौरव को सहेजने वाला है। जिससे धार्मिक आस्था के केंद्रों को नवजीवन मिलेगा।
