छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में सुने मकान का फायदा उठाकर लाखों रुपए चोरी कर फरार चोरों को आज कांसाबेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों से 52 हजार रुपए नगदी और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व 3 मोबाइल जप्त कर 5 आरोपियों के विरुद्ध चोरी की धारा 331(3),305(ए)भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई को कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसाबेल निवासी बिरेंद्र पैंकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे ड्यूटी में चले जाने के बाद सुने मकान का फायदा उठाकर उसके निवास में अज्ञात चोरों ने उसके मकान के अंदर खिड़की के रास्ते घुसकर आलमारी को तोड़कर 1 लाख 85 हजार रूपए को चोरी कर ले भागे.जिस पर कांसाबेल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश में जुट गई.पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी हुए मकान से कुछ दूर पर बने झोपड़ी में संदेही किस्म के 5 लड़के अरुण एक्का,शिवा राम,सुरेश एक्का,नितेश राम और अरुण सोनी रहते है.सभी संदेहियों को पुलिस थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया जिस पर कांसाबेल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर सभी 5 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
