जशपुर – जिला स्तरीय सुशासन तिहार में शामिल हुई विधायक रायमुनी भगत,विधायक ने कहा कि आम जनता सरकार से खुश….

छत्तीसगढ़ शासन के चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के तहत आज जशपुर विधायक रायमुनी भगत बगीचा जनपद के रोकड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार में शामिल हुई.कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजाअर्चना कर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया और कार्यक्रम के अंत मे गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, अन्नप्राशन, मत्स्य विभाग में मछली पेटी और जाल का वितरण कर अन्य विभाग के स्टाल का निरीक्षण किए. इस दौरान बीजेपी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता,राजकिशोर जायसवाल, दुर्गा शर्मा एसडीएम प्रदीप राठिया,तहसीलदार, सीईओ, मंडल संयोजक संतोष गुप्ता सहित जिले के सभी विभाग के आला अधिकारी की मौजूद रहे.जिला स्तरीय सुशासन में आम जनता की शिकायत सुनी गई.एवं सभी विभागों का स्टाल लगाकर हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया.

जिला स्तरीय सुशासन तिहार पर शामिल होने पहुंची विधायक रायमुनी भगत में कहा कि आज रोकडापाठ में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया था.जहां आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया चाहे वह वृद्धा पेंशन, राशनकार्ड, किसानों को खाद बीज की समस्या,बीज वितरण हो सभी समस्याओं का निराकरण किया गया है.किसानों का धान 31 सौ खरीदकर,महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार प्रतिमाह देकर सरकार ने बहुत बड़ा काम किया है.सभी विभाग के अधिकारी आम जनता की समस्या का निराकरण कर रहे है इससे आम जनता विष्णुदेव सरकार से खुश हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी महराज, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सुरेश जैन,तपेश्वर यादव,सरपंच देवलाल भगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

-->