जशपुर जिले का बगीचा अनुविभाग के झिंक्की गांव के जनप्रतिनिधियों ने आज तहसील दफ्तर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ग्रामीणों की निस्तार के लिए बनी सड़क पर गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ता बंद कर दिया हैं,जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या हो रही है।
बगीचा तहसीलदार दफ्तर पहुंचकर दर्जनों ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने आज शिकायत दर्ज कराई है कि हमारे गांव झिंक्की में कुछ दबंगों द्वारा दो तीन साल से लगातार गांव के निस्तारी जमीन पर जहां उरांव बस्ती जाने का मुख्य मार्ग है रास्ता बंद कर देने से 50 परिवार के लोग प्रभावित हो रहे है। रास्ते मे धान बुआई कर देने से स्कूली बच्चे, गम्भीर रुप से बीमार को ले जाने में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। रास्ता नही होने की वजह से बीमार व्यक्ति को खाट में ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर दबंगों से रास्ता खाली कराने तहसीलदार से गुहार लगाई है।
