
भाजपा बगीचा मण्डल के बगीचा नगर पंचायत में आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि वह एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनकी जयंती पर पूरे देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से प्रेरित किया जा सके।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक ने कि कहा भारत की एकता और अखंडता की दिशा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विजन करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने राष्ट्रवाद और हिंदू सशक्तिकरण की वकालत की और हिंदू महासभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया साथ ही कहा उनके आदर्शों और सिद्धांतों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान है।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक,मंडल महामंत्री पवन सिंह,पार्षद राजकिशोर जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,महेंद्र सिंह,वरुण जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
