आज बगीचा के यादव भवन में महाकुल समाज द्वारा ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का गठन किया गया इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश अध्यक्ष माननीय परमेश्वर यादव जी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे महाकुल समाज के जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित समाज वरिष्ठ समाज सेवी गण एवं बगीचा ब्लॉक के समस्त महाकुल समाज की गरिमामई उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया जिसमें महाकुल यादव समाज नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर यादव ग्राम बेतरा,कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश यादव ग्राम रायकेरा,ब्लॉक सचिव हरिशंकर यादव बगीचा
निर्विरोध चयन/मनोनयन किया गया।
