ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – आकाशीय बिजली की चपेट में आए पति-पत्नी,पति की मौके पर मौत पत्नी बुरी तरह झुलसी….

जशपुर जिले के बगीचा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापारा में 51 वर्षीय नान कुमार पैंकरा औऱ उसकी पत्नी फुलवासो बाई सो रही थी.रात करीब 12 बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई, बार बार हो रही गर्जना के बाद घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी के ऊपर गाज गिर गया जिससे पति नान पैंकरा की मौत हो गई वही पत्नी फुलवासो बाई गाज की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई. जिनका उपचार जारी है.घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

 

-->