ब्रेकिंग जशपुर – पहली बारिश में बह गया लाखो का नहर, किसान का खेत बना टापू , किसान ने कहा भारी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया,SDO दीपक गोयल ने कहा…..

जल संसाधन विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे सिंचाई परियोजना में घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। 10 दिन पहले बने नहर की गुणवत्ता महज बरसात की पहली बारिश ने बहा कर ले गया.और घटिया निर्माण की पोल खुल गई.किसान महेश यादव ने बताया कि इस सिंचाई परियोजना से 10 गांव के 500 एकड़ से अधिक खेतों में पानी पहुंचता हैं. जो कि अब भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया।

बगीचा अनुविभाग के झगरपुर गांव में जल संसाधन विभाग के द्वारा लाखों रुपये की लागत से किसानों के हित के लिए बनाया जा रहा नहर अब भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है.जो तस्वीरें सामने आई है उसके मुताबिक नहर निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई खामियाजा अब हर निर्माण के 10 दिन बाद बरसात की पहली बारिश में बह गई। हैरानी की बात यह है कि इस भ्रष्टाचार की बू नई नहीं है। कुछ ही महीने पहले इसी विभाग के पूर्व EE के ऊपर जशपुर कोतवाली में अपने चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के मामले में मामला दर्ज हुआ है और अब बगीचा अनुविभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं. किसान महेश यादव ने विभाग द्वारा नहर निर्माण कार्य में घटिया/गुणवत्ताहीन कार्य करने का आरोप लगाया है, मगर परिणाम वही ढाक के तीन पात। नहर के बह जाने से किसान का खेत मे पूरी मिट्टी से पट गया है.और इसका बीड़ा किसान ने अब खुद ही उठा लिया है,अपने खेत को बाढ़ से बचाने लकड़ी और बोरी में मिट्टी भरकर बांध बना रहा है जिससे किसान अपनी खेती कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर सके।

SDO दीपक गोयल ने कहा कि इस विषय मे मुझे कोई जानकारी नही है,मैं जानकारी जुटा लू उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा,मेरे संज्ञान में यह मामला नही है।

-->