नेशनल हाईवे 43 की बदहाली और जर्जर पुलिया को लेकर आज युवा कांग्रेस के बैनर तले सड़क सत्याग्रह कर कांसाबेल के लमडांड में विरोध प्रदर्शन किया गया.इस दौरान हाथ मे यूथ कांग्रेस का झण्डा लेकर दर्जनों युवा सड़क सत्याग्रह कर तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप जल्द ही सुधार करने की मांग की समय सीमा पर कार्य पूरा नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि एक दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक नेशनल हाइवे 43 कटनी – गुमला मार्ग का काम पूरा नही हो सका है. एनएच प्रशासन और ठेकेदार की भारी लापरवाही का खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है.बदहाल सड़क और बनगाँव – लमडांड क्षतिग्रस्त पुलिया से लोग हर रोज अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं.खराब सड़क की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाए होती रहती है.कई लोगो ने अपनी जान गवा चूंके है बावजुफ उसके एनएच प्रशासन के कान में जु तक नही रेंग रहा। आज हम युवा कांग्रेस के बैनर तले एक दिवसीय सड़क सत्याग्रह निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया है.जल्द ही जर्जर पुलिया और सड़क का काम चालू नही हुआ तो हम जनता के हित मे उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य रहेंगे।
इस दौरान पुर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजित साय, कार्यकरणी अध्यक्ष संजय पाठक,मयंक शर्मा,अरसद,उपसरपंच अंकित बंसल,टिंकू बंसल,सोमल तिर्की सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
