जिले में कानून व्यवस्था को लेकर जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) का दो टूक एसपी पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों को पुलिस वाट्सएप ग्रुप में कड़ा संदेश जारी कर लिखा है कि अब “सिपाही की गलती भी थाना प्रभारी की गलती मानी जाएगी।”
बता दे की जांजगीर एसपी पांडेय ने स्पष्ट किया कि जब जिले की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की मानी जाती है, तो उसी तर्ज पर थाने में हो रही हर गतिविधि की जिम्मेदारी भी थाना प्रभारी की ही होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यदि थाने का कोई भी स्टाफ किसी अवैध गतिविधि या अपराधीयो से संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।
साथ ही एसपी पांडेय का यह सख्त संदेश उस कार्रवाई के बाद सामने आया है, जब थाना बम्हनीडीह प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को आबकारी एक्ट के तहत लापरवाही बरतने और अवैध शराब कारोबारियों पर मामूली कार्रवाई करने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया। उनके स्थान पर उपनिरीक्षक भवानी सिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
