वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज जशपुर में बताया कि सरकार नागरिक सशक्तीकरण के लिए रजिस्ट्री कार्य में अधिकाधिक टेक्नॉलाजिकल अनुप्रयोग तथा प्रक्रियागत सुधार की दिशा में प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ’सुगम ऐप’ के माध्यम से पत्थलगांव, बगीचा और अन्य तहसील कार्यालय में काफी अच्छा काम किया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के कामकाज से गरीब तबका के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे सरकार को राजस्व नुकसान पहुँचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया है।
सुगम ऐप के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर काफी कमी देखने को मिल रही है।
सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा तथा इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।
