जशपुर जिले का पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखझर गांव में एक नाबालिग बच्चे को बिना कोई ठोस सबूत के पेड़ से बांधकर डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।आरोप है कि किसान करमु राम ने बच्चे पर खेत में नुकसान करने और पुआल जलाने का आरोप लगा बेरहमी से मारपीट कर नाबालिक को रस्सी से पेड़ पर बांध दिया है.
मिली जानकारी अनुसार गांव के किसान करमु राम ने बच्चे को बिना किसी ठोस सबूत के दोषी ठहराते हुए उसे दिनदहाड़े पेड़ से रस्सी में बांधकर डंडे से मारपीट किया. और नाबालिक बच्चे को वह कई घंटों तक उसी हालत में बांध रखा तक। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सग्रुप में शेयर कर दी। परिवार के सदस्यों को जब बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया और आरोपी से नुकसान की भरपाई का वादा किया। घायल बच्चे को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय का कहना है कि अभी किसी भी तरह की शिकायत मुझे नही मिली है.जैसे ही उक्त घटना की शिकायत मिलेगी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी, न्यूज के माध्यम से मेरे संज्ञान में मामला आया है।
