ब्रेकिंग जशपुर – क्रेटा कार और बाइक मव भिड़ंत,हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर,कार और बाइक के उड़े परखच्चे।

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक में तीन लोग सवार तजे जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें सन्ना में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जशपुर रैफर कर दिया गया है वहीं एक युवक को हल्की चोट आई है इनका इलाज सन्ना अस्पताल में ही जारी है.घटना दोपहर लगभग 1:30 की बताई जा रही है.


मिली जानकारी के मुताबिक अरुण पिता अघनू (24) , नंदू पिता अघनू (27) तथा कमल साय पिता सुधराम (18) तीनों मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो में सवार होकर सन्ना से बीसोडी की ओर जा रहे थे इस दौरान भादू के ईटा भट्ठा के पास सामने से आ रही क्रेटा कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें अरुण पिता अघनू (24) , नंदू पिता अघनू (27) को गंभीर चोटे आई है, इन दोनों घायलों में एक के गले में गंभीर चोट लगी है जिसका गला भी टूट सकता है इन दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जशपुर रैफर कर दिया गया है एवं एक घायल का इलाज सन्ना अस्पताल में जारी है उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.हादसे के बाद क्रेटा कार का एयरबैग खुल गया जिससे कार सवार सुरक्षित हैं ।

-->