छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ कलयुगी पिता ने शराब के नशे में विवाद करते हुए अपनी नौ माह की बच्चे और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में नौ माह के बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही पत्नी गम्भीर रूप से घायल है. हत्या कर मौत के घाट उतार दिया और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एडिशनल एसपी सूरजपुर संतोष महतो ने बताया कि भटगाँव थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव का मामला है जहां शराबी पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और मामूली सी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा. बाद में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी और 9 माह के दुधमुँहे बच्चे को शराब के नशे के कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई ओर 9 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया.घायल कुमिता बाई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।
